अंतरराष्ट्रीय नरमी का असर : सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, जानें क्या है भाव

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव

अंतरराष्ट्रीय नरमी का असर : सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, जानें क्या है भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और चीन-अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता आगे बढ़ने के संकेतों के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में भारी गिरावट दर्ज।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और चीन-अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता आगे बढ़ने के संकेतों के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना-चांदी के भावों में भारी गिरावट दर्ज की गई। ऊपरी स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण बाजार में दबाव बना रहा, जिसका असर जयपुर बाजार पर भी स्पष्ट दिखाई दिया। चांदी के दामों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 19,500 रुपये प्रति किलो टूटकर 2,75,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं शुद्ध सोना 2,900 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,400 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। जेवराती सोना भी 2,700 रुपये फिसलकर 1,51,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर पड़ने तथा डॉलर में मजबूती के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच वार्ता के सकारात्मक संकेतों से निवेशकों का रुझान जोखिम वाले निवेश की ओर बढ़ा है, जिससे सोना-चांदी में बिकवाली देखने को मिली। हालांकि स्थानीय हाजिर बाजार में खरीदारी सामान्य गति से जारी रही। शादी-विवाह के सीजन और आगामी मांग को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन ऊंचे भावों के बाद आई गिरावट से कारोबारी सतर्क नजर आ रहे हैं।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव

चांदी 2,75,500

Read More प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : 8 शहरों में चलेंगी 1150 इलेक्ट्रिक बसें, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

शुद्ध सोना 1,62,400

Read More कोटा में नहीं थम रहे छात्र आत्महत्या के मामले : एलन कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, अब तक 8 मौत

जेवराती सोना 1,51,900

Read More धर्मांतरण मामले की हो गहन जांच : प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना समाज के लिए अधिक खतरनाक, जूली ने कहा- कानून के अनुसार हो कार्रवाई

18कैरेट 1,26,700

14कैरेट 1,00,700

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना