रक्षाबंधन पर जयपुर की महिलाओं को बड़ी राहत, JCTSL की सभी लो-फ्लोर बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
मुफ्त सफर का आदेश जारी
जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की ओर से शहर में संचालित सभी एसी और नॉन-एसी लो-फ्लोर बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। जेसीटीएसएल एमडी नारायण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। फैसले के बाद रक्षाबंधन पर शहर में आने-जाने वाली हजारों महिलाओं को बस किराए से राहत मिलेगी। यह सुविधा जेसीटीएसएल की सभी एसी और नॉन-एसी लो-फ्लोर बसों में लागू रहेगी। इससे बहनें अपने भाइयों के घर आसानी से पहुंच सकेंगी और पर्व के दौरान सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग कर सकेंगी।
वहीं, राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर दो दिन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके मुकाबले जयपुर की लो-फ्लोर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल रक्षाबंधन के दिन ही लागू होगी। जेसीटीएसएल के इस निर्णय से महिलाओं को पर्व पर आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Comment List