मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुलाकात, संगठन को लेकर गहन मंथन
संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर मंथन हुआ। मुलाकात करने वालों में विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल थे।
सूत्रों के अनुसार, इन मुलाकातों का उद्देश्य न केवल संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना है, बल्कि आने वाले चुनावों को लेकर रणनीतिक रूपरेखा तैयार करना भी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी नेताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Comment List