भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित : 48 सदस्यीय गठन, जातीय-क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

अंजू सैनी और रेखा परिहार को प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित : 48 सदस्यीय गठन, जातीय-क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

भारतीय जनता पार्टी में एससी मोर्चा के बाद अब महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने 48 सदस्यीय टीम घोषित। इस टीम के गठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया। नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 मंत्री और 12 प्रवक्ता शामिल।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी में एससी मोर्चा के बाद अब महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने 48 सदस्यीय टीम घोषित की। इस टीम के गठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 मंत्री और 12 प्रवक्ता शामिल किए गए हैं। भाजपा इस टीम के जरिए महिला वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर काम करेगी। इनको मिला मौका : महिला मोर्चा की टीम में विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, शिखा वेद, निकिता राठौड़, ज्योति मिश्रा, शानू यादव, अनुराधा महेश्वरी, अंजू सैनी और रेखा परिहार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुनीता व्यास, अरुण सिहाग और मूर्ति मीणा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. रजनी गावड़िया, मुकेश कंवर, रेखा जैन, जयश्री दाधीच, हंसिका गुर्जर, अमरावती शर्मा, शीला चंदन जाटव और सीमा अखावत को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रवक्ताओं में अनुपमा मोदी, अदिति शर्मा, आंचल अवाना, मंजू सैनी, किरण मेघवाल, अंजली यादव, रजनी सोनी, निर्मला मकवाना, ममता कुमावत, सुनीता सैनी, चेतना मीणा और रमेश कुमारी कौर को जिम्मेदारी दी गई है। इनको सौंपी गई जिम्मेदारियां : टीम में सुषमा सैनी को कोषाध्यक्ष और कनिका बिश्नोई को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीना बनर्जी और बीना शर्मा को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई...
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति