भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 7 जिला कार्यालयों का किया वर्चुअल उद्घाटन : बोले-2047 के विकसित भारत के लिए मिलकर करें काम, जालोर में शिलान्यास

मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 7 जिला कार्यालयों का किया वर्चुअल उद्घाटन : बोले-2047 के विकसित भारत के लिए मिलकर करें काम, जालोर में शिलान्यास

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजस्थान के टोंक, बाड़मेर और पाली सहित 7 जिलों में हाई-टेक जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यालयों को 'राष्ट्रभक्ति का केंद्र' बताया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम का लक्ष्य विकसित भारत 2047 के संकल्प को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को टोंक से वर्चुअल माध्यम से राजस्थान के टोंक, बूंदी, चूरू, पाली, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बाड़मेर जिलों में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का लोकार्पण किया। साथ ही जालोर जिला कार्यालय का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के विचार, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति के केंद्र होते हैं। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जिसके परिश्रम और त्याग से पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन बनी है। 

उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा अंत्योदय, राष्ट्रवाद और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया और कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई दिशा दे रहा है। कार्यक्रम में भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। वहीं मदन राठौड़ और राधा मोहन दास अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश