भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित, कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता तेज

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित, कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता तेज। 7 अप्रैल को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल की मौजूदगी में तथा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता तेज हो गई है। 7 अप्रैल को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल की मौजूदगी में तथा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी और विभिन्न अग्रिम मोर्चों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जा रही है।

यह बैठक कल सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नई टीम से परिचय प्राप्त करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी इसमें मौजूद रहेंगे। बैठक में विशेष रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तय करने पर भी मंथन होगा। संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम