भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की गहलोत के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया, कहा- गहलोत को संतोष शास्त्र सीखने की नसीहत, कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप

गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार कमजोर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की गहलोत के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया, कहा- गहलोत को संतोष शास्त्र सीखने की नसीहत, कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत को अब इंतजार शास्त्र छोड़कर संतोष का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गहलोत का राजनीतिक समय पूरा हो चुका है और अब उन्हें नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत को अब “इंतजार शास्त्र” छोड़कर संतोष का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गहलोत का राजनीतिक समय पूरा हो चुका है और अब उन्हें नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। राठौड़ ने आरोप लगाया कि गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार कमजोर हुई है और जिन राज्यों में उन्हें जिम्मेदारी मिली, वहां पार्टी का पतन तेज हुआ। उन्होंने कहा कि गहलोत का बार-बार दिल्ली जाना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस में निर्णय स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि हाईकमान के निर्देश पर होते हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि पार्टी में वंशवाद हावी है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि योग्यता और जनसेवा के आधार पर नेतृत्व आगे आना चाहिए, न कि परिवारवाद के आधार पर। महिला सशक्तिकरण पर राठौड़ ने कहा कि भाजपा में सक्षम महिला नेतृत्व तैयार है, जो हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम है। साथ ही उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हुए कहा कि “एक देश, एक कानून” महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि भाजपा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में बूथ स्तर तक मनाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन