भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- हमने विकास के काम किए, हमने किसी भी प्रकार का कोई गलत काम नहीं किया
सरकार और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन, सरकार और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन, सरकार और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार के कार्यों को विस्तार से रखते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पांच साल बनाम दो साल के आंकड़े प्रस्तुत कर कांग्रेस को आईना दिखाया। मुख्यमंत्री ने छाती ठोककर कहा कि “हमने विकास के काम किए हैं, हमने किसी भी प्रकार का कोई गलत काम नहीं किया है और यह बात हम पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि “कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं। कार्यकर्ताओं से ही संगठन मजबूत होता है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस दौरान पार्टी के भविष्य के लक्ष्यों और संगठन को और मजबूत करने के विषयों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए जानी जाती है। पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना भाजपा की परंपरा है और हम खुली चर्चा में विश्वास करते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहे।

Comment List