एक करोड़ रुपए के लेनदेन में व्यापारी की हत्या, कार की डिक्की में मिला शव

लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद

एक करोड़ रुपए के लेनदेन में व्यापारी की हत्या, कार की डिक्की में मिला शव
राजधानी के शिवदासपुरा क्षेत्र में एक बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। दो दिन से लापता व्यापारी का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी कार की डिक्की में बोरे और प्लास्टिक में बंधा मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में कारोबारी के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू।

जयपुर। राजधानी के शिवदासपुरा क्षेत्र में एक बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन से लापता व्यापारी का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी कार की डिक्की में बोरे और प्लास्टिक में बंधा मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में कारोबारी के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरिशंकर शर्मा निवासी विधानी, शिवदासपुरा के रूप में हुई है। वह बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का व्यवसाय करते थे। शनिवार सुबह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। शाम करीब सात बजे से उनका मोबाइल बंद आने लगा। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने रविवार को शिवदासपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

एक करोड़ रुपए को लेकर था विवाद मृतक के भाई प्रहलाद शर्मा ने आरोप लगाया कि हरिशंकर ने अपने मित्र सीताराम खोज को बिल्डिंग मटेरियल और अन्य कार्यों के लिए करीब एक करोड़ रुपए उधार दिए थे। रुपए लौटाने के बजाय आरोपी प्लॉट का सौदा करने की बात कर रहा था। लंबे समय से पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते शनिवार शाम सीताराम ने हरिशंकर की हत्या कर दी। चारे के ढेर में छुपाया शव प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने घर पर चारे के ढेर में छिपा दिया। बाद में एक परिचित से कार मांगकर लाया और शव को प्लास्टिक के कट्टों व बोरे में बांधकर डिक्की में रख दिया। रविवार रात तक वह शव ठिकाने लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर घूमता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद
जयपुर के शहीद स्मारक पर पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच...
गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: 'जन कल्याण शिविर' की शुरूआत, इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च किया 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान', वाहन रखरखाव होगा आसान और किफायती
रंगों में सजी नन्ही कल्पनाएं: जवाहर कला केंद्र की कला प्रदर्शनी का हुआ भावपूर्ण समापन
पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति