सीए नीरज का शव जयपुर पहुंचा आज अन्तिम संस्कार, लोगों ने की पाक के खिलाफ नारेबाजी

मुख्यमंत्री ने परिजनों से फोन पर बात कर उनको सांत्वना दी

सीए नीरज का शव जयपुर पहुंचा आज अन्तिम संस्कार, लोगों ने की पाक के खिलाफ नारेबाजी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जयपुर के मॉडल टाउन निवासी नीरज उदवानी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का शिकार हुए सीए नीरज उधवानी का शव बुधवार देर शाम जयपुर पहुंच गया। उनका शव रात करीब सवा आठ बजे इंडिगो की फ्लाइट से लाया गया। शव के साथ नीरज की पत्नी आयुषी, बडे भाई किशोर और भाभी शुभि भी आए थी। पार्थिव देह के एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शव के घर पहुंचने पर वहां मौजूद भीड़ ने भी नारेबाजी की। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, सांसद मंजू शर्मा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस के विधायक रफीक खान और प्रतिपक्ष के उप नेता रामकेश मीणा भी एयरपोर्ट पहुंचे।  भजनलाल शर्मा ने परिजनों से फोन पर बात कर उनको सांत्वना दी।

उनका गुरुवार को सुबह मालवीय नगर में मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी में नीरज के घर जाने का कार्यक्रम है। उधवानी के परिजनों के अनुसार शव यात्रा गुरुवार सुबह नौ बजे उनके निवास से शुरू होगी, जो झालाना मोक्ष धाम पहुंचेगी, जहां अन्तिम संस्कार होगा। करीब 33 वर्षीय उधवानी यूईए में सीए थे और पिछले दिनों अपनी पत्नी आयुषी के साथ शिमला में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद वे अपनी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। आतंकी हमले के बाद आयुषी ने इसकी सूचना अपने जेठ, नीरज के बड़े भाई किशोर उधवानी को दी। परिजन रात को ही कश्मीर के लिए रवाना हो गए थे। 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जयपुर के मॉडल टाउन निवासी नीरज उदवानी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। आज दूरभाष पर उनके परिजनों से वार्ता कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। अपार दु:ख की इस घड़ी में राजस्थान सरकार पूरी प्रतिबद्धता से शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी हैं।
-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता