सुबह-सुबह लोकतंत्र का उत्सव : मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, 10 बजे तक 31.30 प्रतिशत मतदान

पुरुषों के साथ महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी

सुबह-सुबह लोकतंत्र का उत्सव : मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, 10 बजे तक 31.30 प्रतिशत मतदान
नगरीय निकाय चुनाव के तहत शाहपुरा, चौमूं सहित 18 निकायों में बुधवार सुबह मतदान शुरू। शुरुआती घंटों में मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा और कई केंद्रों पर कतारें लगीं। सुबह 10 बजे तक 31.30 प्रतिशत मतदान दर्ज। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।

जयपुर। जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत दो नगर परिषद शाहपुरा एवं चोमू सहित 16 निकायों में बुधवार सुबह मतदान शुरू होते ही मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली। कई केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता कतारों में खड़े नजर आए।

सुबह 10 बजे तक जिले में 31.30 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान केंद्रों पर पुरुषों के साथ महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी दिखाई दी। रंग-बिरंगी वेशभूषा में महिलाएं समूह बनाकर मतदान केंद्रों तक पहुंचीं। वहीं युवा और बुजुर्ग मतदाता भी उत्साह के साथ मतदान करते नजर आए।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई जगह मतदाता टोलियों के रूप में घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी और उनके समर्थक भी सुबह से सक्रिय नजर आए। प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को घरों से मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने की व्यवस्था भी की गई।

मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशी समर्थकों की चहल-पहल के बीच मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बाद उत्साह के साथ बाहर निकलते दिखाई दिए। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read More IOCL पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो: सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
जयपुर नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन...
एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी
मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान
रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह
जोजरी प्रदूषण पर सरकार सख्त, विभागों को समयबद्ध एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
मध्य प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस का धरना : मंत्री के इस्तीफे की मांग, स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की जवाबदेही हो तय
जयपुर में विजय जुलूस पर रोक, 25 सितंबर तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा