राजस्थान में आज उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश के आसार, 24 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम

बीकानेर संभाग में दिखेगा असर

राजस्थान में आज उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश के आसार, 24 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से मौसम बदल गया है। मंगलवार को कोटा और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं, 24 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 

इस दौरान झालावाड़ जिले के पिरवा में सर्वाधिक 46 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 अक्टूबर को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। प्रदेश के शेष अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर एनएसयूआई नेता रितु बराला से कथित मारपीट मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने को लेकर...
भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय बेटे का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज
जयपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव: शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन करधनी नगर में रिम्स डिफेंस एकेडमी में आयोजन, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद अग्रवाल रहे मौजूद 
राजस्थान में आज उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश के आसार, 24 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम
रणथम्भौर के जंगल में कायम है ‘जय’ की बादशाहत, जोन 6 से 10 तक चलता है दबदबा
RSS का बड़ा जनसंपर्क अभियान: देशभर में 10.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचा संघ, मोहन भागवत ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कड़ी सुरक्षा में तीनों आरोपी महाराष्ट्र रवाना, कोटा पुलिस ने किया एस्कॉर्ट