प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव : उत्तरी हवाओं ने गिराया पारा, मौसम में घुली ठंडक

तेज गर्मी से लोगों को कुछ राहत

प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव : उत्तरी हवाओं ने गिराया पारा, मौसम में घुली ठंडक

पश्चिम से हवा चलनी शुरू होगी, जिसके बाद से गर्मी तेज पड़ेगी और हीटवेव चलने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है और तेज गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। उत्तरी हवा चलने से राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई शहरों में रात से ही तापमान में मामूली गिरावट हुई। इसका असर आज भी देखने को मिला। आज सुबह से ही मौसम में ठंडक घुली हुई है और हवा में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2-3 दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिन तक राज्य में तापमान भी कंट्रोल रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 3 से 4 को अप्रैल से राज्य में हवा की दिशा बदल सकती है। पश्चिम से हवा चलनी शुरू होगी, जिसके बाद से गर्मी तेज पड़ेगी और हीटवेव चलने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में कल से उत्तर भारत से सीधी ठंडी हवा मैदानी राज्यों की तरफ आनी शुरू हो गई। इससे राजस्थान के अलावा दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई। 1 अप्रैल तक राजस्थान इन उत्तरी हवाओं का असर रहने की संभावना है। 2-3 अप्रैल से उत्तरी हवा कमजोर होगी और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इससे तापमान बढ़ने लगेंगे और कई शहरों में गर्मी वापस तेज होने लगेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत
शिप्रापथ थाना इलाके में एक फ्लैट में आग लगने से 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव : अल्बर्ट हॉल पर राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, राज्यपाल बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत; कलाकारों को किया सम्मानित
तुर्बत शहर पर कब्जा, हाईवे पर नियंत्रण, रात की यात्रा पर प्रतिबंध : बीआरएएस के 72 हमलों से थर्राया बलूचिस्तान, आजादी के लिए भीषण जंग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश, मुख्यमंत्री ने सभी को दी गणगौर के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 
जानें राज काज में क्या है खास 
गुलवीर ने 10 हजार मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 
कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए किया गया कार्य ही सच्चा : असवाल