टेलीग्राम पर इन्वेस्टमेंट का झांसा, 2.98 लाख ठगे

मुनाफे का लालच पड़ा भारी

टेलीग्राम पर इन्वेस्टमेंट का झांसा, 2.98 लाख ठगे
ऑनलाइन निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने वैशाली नगर के युवक को 2.98 लाख रुपए का चूना लगा दिया। पीड़ित संजय ने टेलीग्राम ग्रुप पर निवेश का विज्ञापन देखकर रकम लगाई थी। ठगी का पता चलने पर 4 नवंबर को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में ऑनलाइन निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 2.98 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित गिरनार कॉलोनी निवासी संजय ने रिपोर्ट दी कि उसने टेलीग्राम ग्रुप पर इन्वेस्टमेंट का विज्ञापन देखा था। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग तरह के फायदे बताकर उससे रकम निवेश करवा ली।

ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने 4 नवंबर को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जीरो नंबर एफआईआर वैशाली नगर थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शनिवार को चांदी...
केंद्र ने पंजाब का जेल कानून चंडीगढ़ में किया लागू : 500 मीटर तक लागू होगा नो-फ्लाई जोन, कैदियों को दूसरे राज्यों में भी भेज सकेगी सरकार
Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान
E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल
पुराने वाणिज्यिक वाहनों को बदलने पर 10 साल तक टैक्स में छूट, परिवर्तन स्कीम से एनसीआर में स्वच्छ वायु और सुरक्षित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
न्यायालयों और जजों के आवास के लिए जल्द मिलेगी जमीन, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश