मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखण्ड को 5 करोड़ की सहायता दी, बाढ़ पीड़ितों की मदद को राशि

जनलाल शर्मा ने बाढ़ से हुई जनहानि और तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखण्ड को 5 करोड़ की सहायता दी, बाढ़ पीड़ितों की मदद को राशि

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखण्ड में भीषण बाढ़ से उत्पन्न संकट के लिए त्वरित सहायता का हाथ बढ़ाया है

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखण्ड में भीषण बाढ़ से उत्पन्न संकट के लिए त्वरित सहायता का हाथ बढ़ाया है। रविवार को उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 करोड़ रुपए की राहत राशि डी.डी. के माध्यम से भेजी। यह राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी गई है।  

भजनलाल शर्मा ने पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत में संकट की इस घड़ी में राजस्थान की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान उत्तराखण्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। धामी को लिखे पत्र में भजनलाल शर्मा ने बाढ़ से हुई जनहानि और तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, उत्तराखण्ड में हाल की बाढ़ से उत्पन्न स्थिति अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सामान्य स्थिति बहाल होने और पीड़ित परिवारों को संबल मिलने की प्रार्थना की।  

यह सहायता राशि उत्तराखण्ड के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यों को गति देगी और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भजनलाल शर्मा के इस कदम से राजस्थान की संवेदनशीलता और आपदा के समय एकजुटता का संदेश स्पष्ट होता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प