मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 सफल वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय

स्वरोजगार करने वाले युवाओं को आर्थिक संबल

मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 सफल वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय

भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 सफल वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 सफल वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण को समर्पित यह योजना राजस्थान सहित पूरे देश के करोड़ों युवाओं और मातृशक्ति को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को भी नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने कहा कि बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर केंद्र सरकार ने अंत्योदय के विजन को धरातल पर साकार किया है। इस योजना के माध्यम से छोटे उद्यमियों, स्टार्टअप्स और स्वरोजगार करने वाले युवाओं को आर्थिक संबल मिला है। मुख्यमंत्री शर्मा ने विश्वास जताया कि देश के उद्यमियों का यही उत्साह और परिश्रम भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54 सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने...
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें