मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज से शेखावाटी दौरा, टाटियावास टोल प्लाजा पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज से शेखावाटी दौरा, टाटियावास टोल प्लाजा पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
जयपुर से रवाना होने पर रास्ते मे टाटियावास टोल प्लाजा पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज से तीन दिन के शेखावाटी दौरे पर है। जयपुर से रवाना होने पर रास्ते मे टाटियावास टोल प्लाजा पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। आमेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की गई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हम जो कहते हैं, वह करते हैं। आमेर क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं। हमारी प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।"

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने आम जनता को आश्वासन दिया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद