एसएमएस अस्पताल का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

मरीजों से मिले सकारात्मक फीडबैक

एसएमएस अस्पताल का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण कर ओपीडी और विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार, जांच और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर ओपीडी और विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार, जांच और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री सबसे पहले हड्डी रोग विभाग की ओपीडी पहुंचे, जहां मरीजों की भीड़ देखकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने न्यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव (स्वास्थ्य) गायत्री राठौड़, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिस विभाग में मरीज उपचार के लिए पहुंचे, वहीं जांच के सैंपल और आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही धन्वंतरी ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए बैठने तथा छाया-पानी की बेहतर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एसएमएस प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां राजस्थान के साथ अन्य राज्यों से भी मरीज आते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सेंट्रल एसी सुविधा से विकसित किया जा रहा है। मरीजों से मिले सकारात्मक फीडबैक के बावजूद उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगातार सुधार की काफी गुंजाइश है और मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत