प्रेस ब्रीफिंग में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- केंद्रीय बजट नए भारत के निर्माण का रोडमैप

देश तेज और सतत आर्थिक विकास की दिशा में बढ़ रहा

प्रेस ब्रीफिंग में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- केंद्रीय बजट नए भारत के निर्माण का रोडमैप

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय बजट को नए भारत के निर्माण के संकल्प की सशक्त घोषणा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार जताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय बजट को नए भारत के निर्माण के संकल्प की सशक्त घोषणा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार जताया। सीएमओ में प्रेस ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को मजबूत करता है और युवा, महिला, किसान, मजदूर तथा आम आदमी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तेज और सतत आर्थिक विकास की दिशा में बढ़ रहा है तथा 7 प्रतिशत विकास दर इसका प्रमाण है।

बजट में युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और कंटेंट क्रिएशन के अवसर बढ़ेंगे, वहीं टूरिस्ट गाइड को आईआईएम जैसे संस्थानों से प्रशिक्षण मिलेगा। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल जैसी घोषणाएं स्वागतयोग्य हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालकों, छोटे उद्योगों और मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से राजस्थान के इंडस्ट्री कॉरिडोर में निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि बजट से प्रदेश में रोजगार और अवसंरचना विकास को नई गति मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह