कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी मीट में बोले मुख्यमंत्री- सामाजिक सेवा और जनकल्याण क्षेत्र में दिया उल्लेखनीय योगदान, प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का किया आह्वान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को किया सम्मानित

कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी मीट में बोले मुख्यमंत्री- सामाजिक सेवा और जनकल्याण क्षेत्र में दिया उल्लेखनीय योगदान, प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कोलकाता में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को विदेशों व अन्य राज्यों में जीवंत रखने में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने न केवल आर्थिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कोलकाता में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को विदेशों व अन्य राज्यों में जीवंत रखने में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने न केवल आर्थिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने राजस्थान फाउंडेशन की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया, जिसमें देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियों और योगदान को विस्तार से दर्शाया गया है। इस मौके पर स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विभिन्न जनप्रतिनिधि, राजस्थान फाउंडेशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सबको प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया और कहा कि राज्य सरकार हर प्रवासी राजस्थानी को ‘ब्रांड एंबेसडर ऑफ राजस्थान’ मानती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग