मुख्यमंत्री का खारी का लाम्बा में जनसंवाद, स्वास्थ्य केंद्र और खेल मैदान की सौगात

चाय पर चर्चा करते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं पर बातचीत

मुख्यमंत्री का खारी का लाम्बा में जनसंवाद, स्वास्थ्य केंद्र और खेल मैदान की सौगात
मुख्यमंत्री ने भीलवाड़ा जिले के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद। प्रातः भ्रमण के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली तथा बच्चों को दुलार करते हुए चॉकलेट्स वितरित कीं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद किया। प्रातः भ्रमण के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली तथा बच्चों को दुलार करते हुए चॉकलेट्स वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने तालाब किनारे योगाभ्यास कर रहे युवाओं के साथ योग कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं पर बातचीत की और उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा गांव में खेल मैदान विकसित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की ग्राम विकास चौपाल में की गई घोषणाओं का असर अगले ही दिन दिखाई दिया। नए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय की स्थापना, कृषि पर्यवेक्षक पद के सृजन तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने के आदेश सुबह होते ही जारी कर दिए गए। सरकार की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल नजर आया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के गांव में रात्रि विश्राम और सीधे संवाद को सराहनीय बताते हुए इसे गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर