किसानों को भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोदामों का संचालन समय पर शुरू करें : मुख्य सचिव 

130 गोदाम बनकर तैयार, 70 का निर्माण जारी

किसानों को भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोदामों का संचालन समय पर शुरू करें : मुख्य सचिव 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन और तैयार गोदामों को समय पर शुरू करने के निर्देश। प्रदेश में 130 गोदाम बनकर तैयार हैं, जबकि 70 का निर्माण जारी।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें किसानों को कृषि उपज के भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्माणाधीन एवं तैयार गोदामों का संचालन समय पर शुरू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 130 गोदामों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 70 गोदाम निर्माणाधीन हैं। मुख्य सचिव ने तैयार गोदामों को समयबद्ध रूप से क्रियाशील करने पर जोर दिया, ताकि किसानों को अपनी कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिल सके।

बैठक में किसानों को किराये पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की सेवाओं, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा कृषि उत्पादों के विपणन के लिए बेहतर बाजार संपर्क विकसित करने से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की गई। इन प्रयासों का उद्देश्य किसानों को भंडारण एवं कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी उपज के विपणन के अवसरों को मजबूत करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखेगा असर, 30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट Weather Update : चक्रवात अर्नब का राजस्थान में दिखेगा असर, 30 अक्टूबर को 22 जिलों में बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर राजस्थान के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। इसके...
उमर अब्दुल्ला मंत्रिमंडल का विस्तार, नेकां के चार विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
बॉब सिक्योरिटीज एंड गिल्ट एज ने एनबीएफसी के रूप में शुरू किया परिचालन, सरकारी प्रतिभूतियों और ऋण पूंजी बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा की उपस्थिति होगी मजबूत
निजी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में XUV बनी आग का गोला, 40 मिनट तक धधकती रही कार 
शिवम वरिष्ठ नागरिक समिति का नवगठन, पुरोहित अध्यक्ष, अडवाणी सचिव एवं सक्सैना कोषाध्यक्ष बने
SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हलफनामे के जवाब के लिए याचिकाकर्ताओं को दिया 10 दिन का समय
किसानों को भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोदामों का संचालन समय पर शुरू करें : मुख्य सचिव