मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ब्रुसेल्स दौरा, IIAS अध्यक्ष पद का एक वर्ष पूरा
वैश्विक अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचार-विमर्श
जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक मंच इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) में अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ब्रुसेल्स रवाना होंगे। वे मध्यरात्रि के बाद 1:05 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे और सुबह 6:20 बजे ज्यूरिख पहुंचेंगे। इसके बाद ज्यूरिख से सुबह 9:00 बजे प्रस्थान कर 10:20 बजे ब्रुसेल्स एयरपोर्ट पहुंचेंगे। ब्रुसेल्स में आयोजित विशेष कार्यक्रम में श्रीनिवास अध्यक्ष के रूप में अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और वैश्विक प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विषयों पर अध्यक्षीय संबोधन देंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रशासनिक विशेषज्ञ, नीति निर्माता और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि वी. श्रीनिवास पिछले एक वर्ष से IIAS के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में संस्थान ने सुशासन, प्रशासनिक नवाचार और वैश्विक सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर पहल की है। ब्रुसेल्स में होने वाला यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में वैश्विक अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Comment List