आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत करोड़ों का भुगतान, बच्चों को मिल रहा गरम-मीठा दूध
शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा
महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी अहम खबर सामने आई। आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर दूध वितरण से संबंधित भुगतान। इसके साथ ही चीनी एवं ईंधन मद में कुकिंग कन्वर्जेन्स बजट राशि का भी भुगतान सुनिश्चित। प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को गरम-मीठा दूध पिलाया जा रहा।
जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर दूध वितरण से संबंधित भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही चीनी एवं ईंधन मद में कुकिंग कन्वर्जेन्स बजट राशि का भी भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को गरम-मीठा दूध पिलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत जनवरी से मार्च 2026 की अवधि का भुगतान किया जा रहा है।
दूध की आपूर्ति राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा की जा रही है। इस भुगतान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुल 3 करोड़ 31 लाख 90 हजार 736 रुपए की राशि दी जाएगी। यह राशि बाल विकास परियोजना कार्यालयों के माध्यम से संबंधित लाभार्थियों तक हस्तांतरित की जाएगी। योजना का उद्देश्य बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराना और कुपोषण की समस्या को कम करना है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

Comment List