जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा

यात्रियों को कराया सुरक्षित बाहर

जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर मंगलवार को आतंकवाद-निरोधी मॉकड्रिल आयोजित की गई। टर्मिनल परिसर में संदिग्धों के प्रवेश की सूचना पर सीआईएसएफ, पुलिस और एटीएस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने और आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया।

जयपुर। सांगानेर स्थित जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर मंगलवार को एंटी-टेररिस्ट मॉकड्रिल आयोजित की गई। अचानक टर्मिनल परिसर में आतंकवादियों के घुसने की सूचना मिलने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और संदिग्धों को घेरने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। जवानों ने पूरे टर्मिनल को घेरकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया।

अधिकारियों के अनुसार मॉकड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय परखना और जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता जांचना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के गोशामहल क्षेत्र में भरे हुए 'फॉर्म 7' का इस्तेमाल कर...
रोडवेज बसों के निरीक्षण के लिए सख्त आदेश, मुख्य प्रबंधकों को रोज करनी होगी जांच
फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ?
तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान
राज्य युद्ध पुस्तक होगी अपडेट, काउंटर-ड्रोन तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल