आरयूएचएस अस्पताल में जल्द शुरू होगी सिटी एमआरआई की सुविधा, मरीजों को राहत

मरीजों को जांच के लिए इधर उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

आरयूएचएस अस्पताल में जल्द शुरू होगी सिटी एमआरआई की सुविधा, मरीजों को राहत

आरयूएचएस अस्पताल में जल्द ही सीटी एमआरआई जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीकी की सीटी स्कैन सुविधा इसी माह और एमआरआई जांच की सुविधा अगले माह तक शुरू करने की कवायद शुरू।

जयपुर। आरयूएचएस अस्पताल में जल्द ही सीटी एमआरआई जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीकी की सीटी स्कैन सुविधा इसी माह और एमआरआई जांच की सुविधा अगले माह तक शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन टेण्डर फाइनल करके सेवा प्रदाताओं को वर्कऑर्डर दे चुका है। फिलहाल, मशीनों के इंस्टॉलेशन को लेकर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता के निर्देशन में टीम काम कर रही है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि अभी आरयूएचएस और कैंसर हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है या 14 किमी दूर एसएमएस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है लेकिन आरयूएचएस में जल्द सीटी स्कैन के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी की मशीन लगेगी। डॉ. गुप्ता के मुताबिक पहली बार हॉस्पिटल ने 1.5 टेस्ला की एमआरआई मशीन लगेगी, इन सेवाओं के शुरू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए इधर उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई...
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति