दीप्ति जीवनजी के स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम भजनलाल ने दी बधाई, बोले- देश का गौरव बढ़ाया
एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 की महिला 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति जीवनजी को बधाई दी। सीएम ने कहा कि दीप्ति की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रमाण है, जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 की महिला 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीप्ति जीवनजी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीप्ति ने अपनी उपलब्धि से देश का गौरव बढ़ाया है। सीएम ने कहा कि दीप्ति जीवनजी की यह स्वर्णिम सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रमाण है। उनकी उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
दीप्ति की सफलता से खिलाड़ियों को अपने सपनों को साकार करने और खेल जगत में नई ऊंचाइयां हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दीप्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Oct 2026 17:13:38
जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से एसी की कॉपर वायर चोरी करने वाले शातिर आरोपी विकास स्वामी...

Comment List