सीएम का डीग दौरा : श्रीनाथ जी मुकुट मुखारबिंद मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

संतजनों को भोजन प्रसादी अर्पित कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया

सीएम का डीग दौरा : श्रीनाथ जी मुकुट मुखारबिंद मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रातःकाल श्रीनाथ जी मुकुट मुखारबिंद मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की तथा संतजनों को भोजन प्रसादी अर्पित कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंगलवार को प्रातःकाल श्रीनाथ जी मुकुट मुखारबिंद मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की तथा संतजनों को भोजन प्रसादी अर्पित कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।

सीएम ने तत्पश्चात भरतपुर एवं डीग के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क सुरक्षा पर मंथन : 12 जून को होगी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी सड़क सुरक्षा पर मंथन : 12 जून को होगी जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
जयपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित।...
राइजिंग स्टार्स कप : हर्षित सैनी के धमाकेदार शतक से कोडाई क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट से जीती
TMC को एक और झटका : सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, जबरन वसूली एवं आपराधिक धमकी के आरोप
गणगौरी अस्पताल में 2 दिन से सर्वर ठप : मरीजों की बढ़ी परेशानी, व्यवस्थाएं प्रभावित
होर्मुज के पास अमेरिका का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश, ट्रंप बोले- दोनों पायलट सुरक्षित
मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा मुख्यालय में लगी ‘विकसित भारत’ प्रदर्शनी, 2047 विजन पर फोकस
वित्त विभाग के विशिष्ट शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का औचक निरीक्षण : त्वरित समाधान से लाभार्थियों के चेहरे खिले, मुख्यमंत्री का जताया आभार