रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, डोटासरा-जूली ने लगाए गंभीर आरोप

गैस संकट में केवल 24 दिन का स्टॉक बचा

रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, डोटासरा-जूली ने लगाए गंभीर आरोप

खाड़ी देशों में युध्द के चलते रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर धरना देकर विरोध। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता धरने में शामिल।

जयपुर। खाड़ी देशों में युध्द के चलते रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को शहीद स्मारक पर धरना देकर विरोध जताया। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस किल्लत को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। नेताओं ने इस आपदा के लिए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर हमला बोलते हुए इसे केंद्र सरकार का फेलियर बताया। राजस्थान में भी गैस सिलेंडर के लिए कई जगह लाइनें लगने और लोगों के परेशान होने के आरोप लगाते हुए नेताओं ने गैस स्टॉक के सरकारी दावों को सही नहीं ठहराया।

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज रसोई गैस सिलेंडर के मुद्दे पर आम आदमी से लेकर सब परेशान हैं। केंद्र की विदेश नीति पूरी तरह फेल नजर आ रही है। पहले लोगों को नोटबन्दी की कतारों में लगवाया। अब सिलेंडर की लाइनों में लगा दिया। कोरोना संकट में भी लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया था। हर बार बड़े बड़े वादे करके सरकार बना लेते हैं, लेकिन जनता को अपने हाल पर छोड़ देते हैं। ये लोगों को राहत देने की जगह 2047 की बात करते हैं। आज गैस संकट में केवल 24 दिन का स्टॉक बचा है। पहले अमेरिका के दबाव में ईरान से व्यापार बंद किया और मोदी के दबाव में वापस शुरू किया। लोकसभा में राहुल गांधी ने संकट को लेकर आगाह किया तो उनकी खिल्ली उड़ाई गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ग्रेटर नोएडा की अरिहंत आर्डन सोसाइटी में गुरुवार तड़के वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। टावर-एन के...
रिश्तों का कत्ल, प्रतिशोध में उजड़ा परिवार : बहन की हत्या का शक, साले ने जीजा का सिर पत्थर से कुचला
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने की कीमतों में उछाल, जानें चांदी का क्या है भाव
धर्मशाला में पार्टी की कार्यशाला में पहुंचे राहुल गांधी : संगठन को सुदृढ़ करने पर दिया जोर, बोले- बूथ और जिला स्तर पर नीहित पार्टी की असली ताकत
कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो
राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले
जंपस्टार्ट तकनीक से जन्मा 'गोडावण का बच्चा' 11 दिन से लापता, 50 गार्ड्स का घोंसले के चारों ओर पहरा