कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने के लिए पंचायत टास्क फोर्स का किया गठन, युवाओं को चिन्हित कर करेगी प्रशिक्षित
नेशनल कॉर्डिनेटर ब्लॉक-पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण देंगे
जयपुर। पीसीसी में बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी निकाय व पंचायतराज चुनावों की तैयारियों की जानकारी दी। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली उपस्थित रहे। ओझा ने बताया कि युवा कांग्रेस ने राजस्थान से पंचायत टास्क फोर्स शुरू की है। यह 39 वर्ष से कम आयु के युवाओं को चिन्हित कर प्रशिक्षित करेगी और निकाय चुनावों में भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। नेशनल कॉर्डिनेटर ब्लॉक-पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण देंगे।
डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी की इच्छा के अनुरूप 50 प्रतिशत युवा उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे। टास्क फोर्स द्वारा चयनित युवाओं को टिकट की गारंटी नहीं होगी। टिकट पार्टी प्रक्रिया से दिए जाएंगे। जूली ने स्कूलों में मीडिया एंट्री बैन के मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही।

Comment List