कांग्रेस ने स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र रचा था, केवल बोर्ड लगाकर बना दिए इंग्लिश मीडियम : दिलावर

स्कूलों में केवल बोर्ड लगाकर अंग्रेजी माध्यम कर दिया

कांग्रेस ने स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र रचा था, केवल बोर्ड लगाकर बना दिए इंग्लिश मीडियम : दिलावर

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के लिए बनी कमेटी पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेसराज में स्कूलों को बंद करने के षड्यंत्र का आरोप लगाया है

जयपुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के लिए बनी कमेटी पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेसराज में स्कूलों को बंद करने के षड्यंत्र का आरोप लगाया है। दिलावर ने कहा है कि कमजोर, शोषित और पीड़ित का शोषण करना तो कांग्रेस की पुरानी फितरत है। कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता को कमजोर, पीड़ित के नाम पर झूठे वादे कर वोट बैंक की राजनीति की है। अच्छे भले चल रहे सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का बना कर कांग्रेस ने इन स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र किया। गर्ल्स स्कूलों को छात्रों के स्कूलों में मिला दिया, जिससे स्कूलों में बालिकाओं का नामांकन घट गया।

स्कूलों में न तो अंग्रेजी के शिक्षक लगाए, न कोई संसाधन दिए, केवल बोर्ड लगाकर अंग्रेजी माध्यम कर दिया। पिछली कांग्रेस सरकार ने केवल जनता को गुमराह किया। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। हमारी प्राथमिकता प्रदेश के छात्र-छात्राओं को उत्तम शिक्षा देना है। दिलावर ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस शासन में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर कुछ समाचार पत्रों की खबरें भी साझा की हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग