ट्रेलर हादसे से शोक की लहर, कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें
नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
जयपुर। अजमेर रोड जयपुर में ट्रेलर हादसे में 5 लोगों को कुचलने और 4 लोगों की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि जयपुर में 200 फीट बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर द्वारा परिवार के पांच सदस्यों को कुचल देने से चार लोगों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 19:00:04
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...

Comment List