कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक, 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन

भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक, 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार, शिक्षा और आगामी निकाय-पंचायत चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने बताया कि पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें राजस्थान से करीब 5,000 कार्यकर्ता शामिल होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बुधवार को झोटवाड़ा में प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और विस्तार करने सहित कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए चोपदार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने सहित अल्पसंख्यक समाज के होनहार बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए छात्रावास और कोचिंग संस्थान खोलने के संबंध में चर्चा हुई है। दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों के लिए भाजपा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करने को लेकर भी बैठक में मंथन किया गया है। चोपदार ने कहा कि दिल्ली में पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन घटना में जंतर मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में आज शाम को प्रदेश कांग्रेस के भाजपा मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

साथ ही, 27 जुलाई को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से दिल्ली में जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में राजस्थान से 5000 साथी गाड़ियों का काफिले के साथ पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। प्रदर्शन ने दलित, अल्पसंख्यक वर्ग पर अत्याचारों के खिलाफ भी आवाज उठाएंगे। चोपदार ने कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में हमारे अल्पसंख्यक वर्ग के उन पदाधिकारियों से भी हमने आवेदन मांगें हैं, जो चुनाव लड़ना चाहते हैं। चुनावों में हमारी कोशिश रहेगी कि कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जीत दिलाकर पार्टी को मजबूत किया जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में बड़ा एक्शन: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित, महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी का आरोप संसद में बड़ा एक्शन: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित, महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसद के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने के आरोप में लोकसभा के शेष मॉनसून सत्र...
बंदरों के आतंक ने छीनी परिवार की खुशियां, महिला की छत से गिरकर मौत
दिल्ली के छात्र आंदोलन के समर्थन में जोधपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर व्यापार महासंघ ने किया छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर स्वागत
नीट मुद्दे पर सदन में वक्तव्य दे मोदी : पेपर लीक छात्रों का मुद्दा, अखिलेश बोले- बेटियों के साथ बर्बरता गंभीर बात
सहकारी भण्डारों की मासिक रैंकिंग जारी, अजमेर प्रथम और बीकानेर दूसरे स्थान पर
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, कहा- कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बेचैनी क्यों