विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़: देशी-विदेशी पर्यटकों का तिलक और माला से स्वागत, आमेर में कालबेलिया तो जंतर मंतर पर शहनाई वादन ने बांधा समां

आमेर-जंतर मंतर हाउसफुल

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़: देशी-विदेशी पर्यटकों का तिलक और माला से स्वागत, आमेर में कालबेलिया तो जंतर मंतर पर शहनाई वादन ने बांधा समां
विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को जयपुर के आमेर महल और जंतर-मंतर सहित प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया। पर्यटकों का तिलक और माला पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया, जबकि आमेर महल में कालबेलिया व राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने देशी-विदेशी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर देशी-विदेशी पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया। पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही पर्यटकों की अच्छी भीड़ नजर आई। पर्यटकों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

आमेर महल में लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

आमेर महल में विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लोक कलाकारों ने कालबेलिया सहित राजस्थान के विभिन्न लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने देशी-विदेशी पर्यटकों को खासा आकर्षित किया। महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि सुबह से ही आमेर महल में पर्यटकों की अच्छी मौजूदगी रही। निःशुल्क प्रवेश के चलते पर्यटकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

जंतर मंतर भी रहा हाउसफुल

Read More डेढ़ महीने से लापता ‘मिंटू’ की कुएं में मिली लाश: अपराध की दुनिया से जुड़ी थी महिला, आज पुलिस करेगी वारदात का खुलासा

वहीं जंतर मंतर स्मारक पर भी पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ रही और स्मारक हाउसफुल नजर आया। यहां आने वाले पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि पर्यटकों के स्वागत के लिए शहनाई वादन सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। स्मारक का व्याख्यान केंद्र भी पर्यटकों से फुल रहा, जहां उन्हें जंतर मंतर की ऐतिहासिक और खगोलीय विरासत के बारे में जानकारी दी गई।

Read More निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पार्षद वार्डों में विकास की रूपरेखा बनाएं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पार्षद वार्डों में विकास की रूपरेखा बनाएं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर निकाय चुनाव में जीते भाजपा पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन...
विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का संदेश, देश की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया तक पहुंचाने की अपील
न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण का विरोध तेज, जेडीए ने लगाए लाल निशान; 200 से अधिक दुकानों पर संकट
रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू
केरल में प्रियंका गांधी को दिखाए काले झंडे : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ लगाए नारे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
बस्तर में बाढ़ का कहर जारी! सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन, 805 लोगों को सुरक्षित निकाला, 4,798 राहत शिविरों में
जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच