विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण पर बहस : भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस ने उठाए भ्रष्टाचार व शिक्षा के मुद्दे

आईपीडी टावर की बढ़ी लागत को लेकर सरकार को घेरा

विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण पर बहस : भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस ने उठाए भ्रष्टाचार व शिक्षा के मुद्दे

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार दो प्रकार की होती है—एक समय पास करने वाली और दूसरी भविष्य निर्माण करने वाली।

जयपुर। विधानसभा में बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार दो प्रकार की होती है—एक समय पास करने वाली और दूसरी भविष्य निर्माण करने वाली। उन्होंने भजनलाल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह सरकार किसान, युवा और महिलाओं की चिंता करने वाली है। शर्मा ने दावा किया कि पहले प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन था, जबकि अब योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार की सही जांच होती तो दो पूर्व राज्यमंत्री जेल में होते और उन्हें स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करना चाहिए था।

वहीं कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने सरकार पर पलटवार करते हुए शिक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा क्षेत्र पर आरएसएस का कब्जा हो रहा है, आरटीई कमजोर हुई है और स्कूलों की हालत जर्जर है। धारीवाल ने कहा कि सरकार पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर श्रेय ले रही है। उन्होंने पीएम स्किल योजना, सड़कों के आंकड़ों, आरजीएचएस योजना, दवाओं की कमी और आईपीडी टावर की बढ़ी लागत को लेकर भी सरकार को घेरा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत देशभर में 17,990 से अधिक केंद्रों पर...
कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार
आज का भविष्यफल     
सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं