PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला

पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी

PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य से छूट देने का निर्णय लिया। प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा ने इस संबंध में निर्देश जारी।

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य से छूट देने का निर्णय लिया गया है। प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार, विभाग के अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई जा रही थी। लेकिन गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार का मानना है कि यदि इन कर्मचारियों को जनगणना कार्य में लगाया गया, तो पेयजल व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

इसी को देखते हुए मुख्य सचिव से मंजूरी लेकर PHED के कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखने का फैसला किया गया है। अब प्रदेश के सभी PHED कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी जनगणना कार्य में नहीं लगाए जाएंगे, ताकि पेयजल योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग और आमजन को बिना बाधा पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो कोहिनूर हीरे पर ममदानी का बयान: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क मेयर की अपील, भारत का कोहिनूर वापस करो
न्यूयॉर्क के मेयर जोहऱान ममदानी ने किंग चार्ल्स की यात्रा के दौरान कोहिनूर हीरा भारत लौटाने का मुद्दा छेड़ दिया...
राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले
जंपस्टार्ट तकनीक से जन्मा 'गोडावण का बच्चा' 11 दिन से लापता, 50 गार्ड्स का घोंसले के चारों ओर पहरा
महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में हंगामा : सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जानबूझकर जनता को गुमराह करने लगाया आरोप
आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : कोलकाता की 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़ फ्लाइट भी प्रभावित
मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट