जयपुर से मुंबई के बीच उड़ानों की संख्या में कमी दर्ज, यात्रियों की बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों के अनुसार मांग और ऑपरेशनल कारणों से यह बदलाव

जयपुर से मुंबई के बीच उड़ानों की संख्या में कमी दर्ज, यात्रियों की बढ़ी चिंता

जयपुर से मुंबई के बीच उड़ानों की संख्या में हाल ही में कमी दर्ज की गई है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। सर्दियों के मौसम में जहां रोजाना 12 फ्लाइट उपलब्ध थीं, वहीं अब कुल उड़ानों की संख्या घटकर 10 रह गई है।

जयपुर। जयपुर से मुंबई के बीच उड़ानों की संख्या में हाल ही में कमी दर्ज की गई है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। सर्दियों के मौसम में जहां रोजाना 12 फ्लाइट उपलब्ध थीं, वहीं अब कुल उड़ानों की संख्या घटकर 10 रह गई है। पहले संचालित 12 फ्लाइट्स में से 11 सीधे मुंबई के लिए और एक नवी मुंबई के लिए थी। वर्तमान में रोजाना 8 फ्लाइट मुंबई और 2 फ्लाइट नवी मुंबई के लिए संचालित हो रही हैं।

इस कटौती का सबसे बड़ा असर निजी एयरलाइन स्पाइसजेट के संचालन पर पड़ा है। पहले जहां स्पाइसजेट की 3 फ्लाइट रोज उड़ान भरती थीं, अब यह संख्या घटकर सिर्फ 1 रह गई है। उड़ानों में कमी से यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी और किरायों में बढ़ोतरी की आशंका भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार मांग और ऑपरेशनल कारणों से यह बदलाव किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
जयपुर की नाहरगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश किया है।...
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत
कॉकरोच विवाद पर चीफ जस्टिस की सफाई,बोले- फर्जी डिग्री वालों पर की थी टिप्पणी, देश के युवाओं पर गर्व
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन कर बनाएं एसओपी: हाईकोर्ट