कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 40 करोड़ 63 लाख से अधिक के विकास कार्य, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

781 किसान विश्राम स्थलों के लिए 46 करोड़ 86 लाख की मंजूरी

कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 40 करोड़ 63 लाख से अधिक के विकास कार्य, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य की कृषि उपज मण्डी समितियों के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों में 40 करोड़ 63 लाख से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य की कृषि उपज मण्डी समितियों के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों में 40 करोड़ 63 लाख से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।

शर्मा की इस स्वीकृति से कृषि उपज मण्डी समिति जैसलमेर, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), नोखा (बीकानेर), कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर), भादरा (हनुमानगढ़), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), चौमूं-जयपुर (अनाज), कोटा (अनाज), लालसोट (दौसा), खेरली, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी (कोटा), डूंगरपुर, पहाड़ी (डीग), सोजत (पाली), गोविन्दगढ़ (अलवर), टिब्बी (हनुमानगढ़), गोलूवाला (हनुमानगढ़), मण्डावरी (दौसा) एवं डीग में यार्ड के निर्माण, विद्युत संबंधी एवं सम्पर्क सड़कों के निर्माण कार्य करवायए जाएंगे। इससे कृषि उपज मण्डियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा और अन्नदाता एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
जयपुर की महेश नगर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग मामले में महिला आरोपी के सहयोगी धीरज को दिल्ली से गिरफ्तार...
परिवहन विभाग में बंद होगी इन्वार्ड व्यवस्था: मिलीभगत पर लगेगी लगाम ; 58 सेवाएं अब सिटीजन पोर्टल पर हुई उपलब्ध, अब  घर बैठे हो सकेंगे आवेदन
बीआरएस का राहुल गांधी पर निशाना : तेलंगाना के ऑटो चालकों से किए वादों को लेकर राहुल गांधी से पूछा सवाल, वादे पूरे करने में क्यों रहे नाकाम
नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण
दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश