विधान सभा में हुआ सामूहिक योग : मंत्रियों सहित विधायक हुए शामिल, देवनानी ने कहा- योग को बनाएं जीवन का अंग

देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया

विधान सभा में हुआ सामूहिक योग : मंत्रियों सहित विधायक हुए शामिल, देवनानी ने कहा- योग को बनाएं जीवन का अंग

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर राजस्थान विधान सभा में विश्व योग दिवस के लिए सामूहिक योग के लिए पूर्वाभ्यास किया गया

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर राजस्थान विधान सभा में विश्व योग दिवस के लिए सामूहिक योग के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। सोमवार को राजस्थान विधान सभा में विधान सभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी, मंत्रीमण्डल के सदस्यों, विधायको, विधानसभा के अधिकारियों में कर्मचारियों ने सामूहिक योग किया देवनानी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग को जीवन का अंग बनाए। उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या में जोड़ने से मन, मस्तिष्क, और शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है। शरीर को स्वस्थ रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। देवनानी ने कहा कि मन, बुद्धि और आत्मा के साथ योग के सहयोग से जीवन रचना को आगे बढ़ाने का आव्हान किया।

प्रारम्भ में देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, विधायक हरिमोहन शर्मा, चन्द्रभान सिंह आक्या, विश्वनाथ मेघवाल, जयदीप बिहानी सहित अनेक विधायकगण मौजूद रहे। क्रीड़ा भारती के महक सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। क्रीड़ा भारती और इंडियन योगा ऐसोसिएशन के तत्वाधान में राजस्थान विधानसभा में सामूहिक योग का आयोजन किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान