देवनानी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

जनोन्मुखी बनाने पर भी विचार-विमर्श

देवनानी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिमला स्थित लोकभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट। इस दौरान दोनों गणमान्य जनों के बीच सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को शिमला स्थित लोकभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों गणमान्य जनों के बीच सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राज्यपाल गुप्ता को राजस्थान विधानसभा का स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। आत्मीय वातावरण में हुई इस मुलाकात में लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने राजस्थान विधानसभा द्वारा संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने तथा जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक भूमिका को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और जनता के विश्वास को बनाए रखने में विधानसभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राजस्थान विधानसभा की विभिन्न गतिविधियों, नवाचारों और जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। साथ ही राष्ट्र निर्माण में जनप्रतिनिधियों के दायित्वों तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
राजस्थान की महत्वाकांक्षी एचपीसीएल रिफाइनरी में इसी महीने डीजल उत्पादन शुरू होने जा रहा है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने...
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल
उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
मुंबई में बम की धमकी: बीएसई, सीएमओ और बीएमसी को उड़ाने का मिला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
खाड़ी में फिर भड़का तनाव: अमेरिकी कार्रवाई के बाद आईआरजीसी का पलटवार, कई ठिकानों को बनाया निशाना