फ्रांस पहुंचे देवनानी : नेशनल असेंबली देखी, सांसदों से की चर्चा

काउंटर टेररिज्म पर एक मत होने की जरूरत बताई

फ्रांस पहुंचे देवनानी : नेशनल असेंबली देखी, सांसदों से की चर्चा

फ्रांसीसी नागरिकों के साथ उत्तर अफ्रीकी, उप सहारा अफ्रीकी, एशियाई और यूरोपीय समुदाय क्षेत्रों का अवलोकन किया।

जयपुर। फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय यात्रा के पहले दिन गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी फ्रांस पहुंचे। यहां उन्होंने पेरिस में फ्रांस की नेशनल असेंबली देखी और वहां के सांसदों के साथ संसदीय कार्य प्रणाली सहित अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा की। उन्होंने यहां की भौगोलिक स्थिति, बहुसांस्कृतिक समाज और विभिन्न क्षेत्रों की भूमिका को समझा। सांसदों और भारत फ्रांस मैत्री समूह के अध्यक्ष थिएरी टेशन और अन्य प्रतिनिधियों से औपचारिक संवाद में देवनानी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अन्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और काउंटर टेररिज्म पर एक मत होने की जरूरत बताई है।

यहां भारत के दस हजार छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं, इसे बढ़ाकर 30 हजार किया जा रहा है। यहां उन्होंने द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग, वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त रणनीति, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिटीज, सांस्कृतिक आदान प्रदान, पर्यावरण, सांस्कृतिक शैक्षिक साझेदारी, परमाणु ऊर्जा और मॉड्यूलर रिएक्टर से संबंधित विषय पर चर्चा की। भारत के राफेल समझौते से साफ है दोनों देशों के संबंध गहरे हैं। फ्रांसीसी नागरिकों के साथ उत्तर अफ्रीकी, उप सहारा अफ्रीकी, एशियाई और यूरोपीय समुदाय क्षेत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षाविदें और प्रवासी भारतीय समुदाय से भी संवाद किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश