भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए संकल्पित, दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं से किया कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान 

राजनीतिक दल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए संकल्पित, दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं से किया कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान 

कुमारी भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर हवामहल विधानसभा के पौंड्रिक मंडल में वार्ड संख्नया 27 के बूथ संख्या 95 में बूथ अध्यक्ष सुभाष बिंदल के आवास पर पार्टी का झंडा लगाया और यह बात कही

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के साथ 'विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है। कुमारी भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर हवामहल विधानसभा के पौंड्रिक मंडल में वार्ड संख्नया 27 के बूथ संख्या 95 में बूथ अध्यक्ष सुभाष बिंदल के आवास पर पार्टी का झंडा लगाया और यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने एवं भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने भाजपाके उन सभी महान विभूतियों और वरिष्ठ नेताओं को नमन किया, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को आत्मसात कर सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मां भारती के गौरव की पुर्नस्थापना के लिए आगे बढ़ते रहना चाहिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत