राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

राजस्थान रिफाइनरी में बड़ी कामयाबी

राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
राजस्थान की महत्वाकांक्षी एचपीसीएल रिफाइनरी में इसी महीने डीजल उत्पादन शुरू होने जा रहा है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि उत्पादित ईंधन का अधिकतम उपयोग प्रदेश में ही होगा। इससे ईंधन वितरण नेटवर्क मजबूत होगा, रोजगार बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

जयपुर।राजस्थान की महत्वाकांक्षी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में इसी माह डीजल उत्पादन शुरू होने जा रहा है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि रिफाइनरी से उत्पादित डीजल, एलपीजी और पेट्रोल का अधिकतम उपयोग प्रदेश में ही सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे निवेश, रोजगार और राजस्व के नए अवसर विकसित होंगे। सचिवालय में आयोजित बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि राजस्थान सरकार की इस परियोजना में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रिफाइनरी पूरी क्षमता से संचालित होने पर प्रतिवर्ष 40 लाख टन डीजल, 10 लाख टन पेट्रोल तथा पॉलीप्रोपलिन सहित अन्य पेट्रोकेमिकल उत्पादों का उत्पादन करेगी।

रिफाइनरी उत्पादों के विपणन और समन्वय के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति तथा नए आउटलेट स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। अपर्णा अरोरा ने बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम द्वारा प्रदेश में करीब 300 नए पीओएल आउटलेट खोलने की योजना है। इससे ईंधन वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के संचालन से राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और औद्योगिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज