जिला कलेक्टरों को भी मिलेगा रोड सेफ्टी फंड : परिवहन विभाग ने जारी की राशि, विभाग का उद्देश्य राज्यभर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना

48 जिला परिवहन कार्यालयों को 2 लाख रुपए का फंड जारी

जिला कलेक्टरों को भी मिलेगा रोड सेफ्टी फंड : परिवहन विभाग ने जारी की राशि, विभाग का उद्देश्य राज्यभर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना

राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर अब जिला प्रशासन की भूमिका और मजबूत होगी। परिवहन विभाग ने पहली बार समर्पित सड़क सुरक्षा कोष से सीधे जिला कलेक्टरों को फंड जारी किया है। विभाग की ओर से 41 जिलों के लिए प्रत्येक कलेक्टर को 10 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है। यह कदम हाल ही में हरमाड़ा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर शुरू की गई विभागीय कवायद का हिस्सा है

जयपुर। राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर अब जिला प्रशासन की भूमिका और मजबूत होगी। परिवहन विभाग ने पहली बार समर्पित सड़क सुरक्षा कोष से सीधे जिला कलेक्टरों को फंड जारी किया है। विभाग की ओर से 41 जिलों के लिए प्रत्येक कलेक्टर को 10 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है। यह कदम हाल ही में हरमाड़ा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर शुरू की गई विभागीय कवायद का हिस्सा है। इसके साथ ही परिवहन विभाग ने 13 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को प्रत्येक 5 लाख रुपए और 48 जिला परिवहन कार्यालयों (डीटीओ) को प्रत्येक 2 लाख रुपए का फंड जारी किया है।

इन राशियों का उपयोग सड़क सुरक्षा से जुड़ी जनजागरूकता गतिविधियों, सड़क सुरक्षा सप्ताह, सेमिनार, वर्कशॉप, पोस्टर अभियान और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के कार्यों में किया जाएगा। परिवहन विभाग का कहना है कि यह पहल जिले स्तर पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों को गति देने और स्थानीय प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए की गई है। विभाग का उद्देश्य राज्यभर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
श्रीविजयनगर में सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे...
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह