जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान क्षेत्रों का दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश
व्यवस्था की ली जानकारी
जयपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने शनिवार को बस्सी, चाकसू व कानोता में नगरपालिका आम चुनाव की तैयारियों, नामांकन प्रक्रिया, मतदान केन्द्रों की स्वच्छता, साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल व सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात की जानकारी ली। उन्होंने मतदान स्थल, परिवहन, मतदान सामग्री का रख रखाव, विशेष योग्यजन के लिए सुविधा, स्ट्रॉगरूम तथा मतगणना कक्ष आदि सहित अन्य सुचारू व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी नायक ने शनिवार को फील्ड विजिट कर नगरीय निकाय आम चुनाव को मद्देनजर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों का व्यापक जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों व कार्मिकों को मुस्तैदी से कार्य करने के साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बस्सी के डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज एवं महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक कॉलेज कानोता में स्थापित स्ट्रांग रूम की भी जांच की। इस दौरान एसडीएम दीपक खटाना सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Comment List