क्या भाजपा हाईकमान को लगता है कि डेढ़ साल में राजस्थान की सरकार विफल हो चुकी : गहलोत

भाजपा की पूरी सरकार मौज-मस्ती के लिए गुजरात में है

क्या भाजपा हाईकमान को लगता है कि डेढ़ साल में राजस्थान की सरकार विफल हो चुकी : गहलोत

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा हमारी सरकार गिराने का षड़यंत्र करने पर विधायकों को एकजुट रखने के लिए कुछ दिन होटल में रहना पड़ा जिससे भाजपा का कोई प्रलोभन काम न करे

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सवाल करते हुए कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार और भाजपा विधायक दल को सरकार बनने के डेढ़ साल हो जाने के बाद गुजरात में एक रिजॉर्ट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, क्या भाजपा हाईकमान को लगता है कि डेढ़ साल में राजस्थान की सरकार विफल हो चुकी है इसलिए प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है।

गहलोत ने सोमवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा हमारी सरकार गिराने का षड़यंत्र करने पर विधायकों को एकजुट रखने के लिए कुछ दिन होटल में रहना पड़ा जिससे भाजपा का कोई प्रलोभन काम न करे। अंतत: भाजपा के धनबल की हार हुई तथा सत्य की विजय हुई और हमारी सरकार चलती रही। परन्तु यह बेहद ही आश्चर्यजनक है कि आज से अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार और भाजपा विधायक दल समेत गुजरात में आलीशान टैंटनुमा रिजॉर्ट में प्रशिक्षण लेने के लिए जा रहा है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब सरकार बने डेढ़ साल हो जाने के बाद प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्या भाजपा हाईकमान को लगता है कि डेढ़ साल में राजस्थान की सरकार विफल हो चुकी है इसलिए प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में ऐसा क्या होगा जो राजस्थान में नहीं किया जा सकता। जब हमारी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय आयोजन जी-20 की बैठक जयपुर, उदयपुर आदि शहरों में हुईं थीं तो भाजपा के मुख्यमंत्री और विधायकों का प्रशिक्षण राजस्थान के बाहर करवाने की नौबत क्यों आई। जब राज्य की जनता बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, गर्मी में पानी और बिजली की कमी, चिकित्सा सुविधाओं के बंटाधार से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है तब भाजपा की पूरी सरकार मौज-मस्ती के लिए गुजरात में है। राजस्थान की जनता इसे याद रखेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब
राजस्थान हाईकोर्ट ने जेडीए को नए शामिल क्षेत्रों में निर्माण पर रोक लगाई। अदालत ने यूडीएच सचिव, जेडीए, स्वायत्त शासन...
ईरान को भीषण झटका: इजरायजी हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की 'शहादत' की मौत, ईरानी राष्ट्रपति पेज़े​शकियन ने की पुष्टि, जताया शोक
पीएम मोदी, खरगे और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को नवरात्र महापर्व की शुभकामनाएं: साहस, आत्मविश्वास, सेवा और सामूहिक राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर दिया जोर
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद : 1170 केन्द्रों पर 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने परीक्षा को सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश
सीवर की समस्या का नहीं हो रहा समाधान : सीवर लाइन बंद, घरों तक पहुंचा गंदा पानी
पहली बार भारतीय मुद्रा में ​बड़ी गिरावट, रुपया 93.37 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर 
केरल विधानसभा चुनाव : 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान; बदल सकते हैं सियासी समीकरण, चंद्रशेखर-विजयन और सतीशन में होगा मुकाबला