डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के पथ-प्रदर्शक : मदन राठौड़

संगठन और राष्ट्र की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के पथ-प्रदर्शक : मदन राठौड़
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्रवादी चिंतन और राष्ट्रसेवा पर आधारित प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्रवादी चिंतन और राष्ट्रसेवा पर आधारित प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन और राष्ट्र की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं राष्ट्रवादी विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी