मंदिर में चल रहा था नशे का कारोबार : सीआईडी सीबी ने 5.6 किलो अफीम और 7.52 किलो गांजा किया जब्त, तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार

मंदिर में चल रहा था नशे का कारोबार : सीआईडी सीबी ने 5.6 किलो अफीम और 7.52 किलो गांजा किया जब्त, तस्कर गिरफ्तार
सीआईडी क्राइम ब्रांच ने करौली जिले में मंदिर में दबिश देकर 5.654 किलोग्राम अफीम और 7.52 किलोग्राम गांजा बरामद। कार्रवाई में अंतरराज्यीय तस्कर राकेश उर्फ  रूद्रगिरी को गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्य आरोपी योगेश धाकड़ और मुख्य सप्लायर मिथुन धाकड़ उर्फ उत्तम फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी।

जयपुर। सीआईडी क्राइम ब्रांच ने करौली जिले में मंदिर में दबिश देकर 5.654 किलोग्राम अफीम और 7.52 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई में अंतरराज्यीय तस्कर राकेश उर्फ  रूद्रगिरी को गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्य आरोपी योगेश धाकड़ और मुख्य सप्लायर मिथुन धाकड़ उर्फ  उत्तम फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। डीआईजी राशि डोगरा डूडी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ध्यानसंत मंदिर परिसर में घेराबंदी की जहां एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मध्यप्रदेश के सागर निवासी राकेश उर्फ  रूद्रगिरी (35) के रूप में बताई। उसके बैग की तलाशी में 5.654 किलोग्राम अफीम और 7.52 ग्राम गांजे के 350 तैयार पाउच बरामद हुए। 

पूछताछ में राकेश ने बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है और पुड़िया बनाकर बेचता है। उसे मादक पदार्थ भैसीना निवासी मिथुन धाकड़ उर्फ  उत्तम उपलब्ध कराता है, जो बड़े स्तर पर तस्करी का नेटवर्क संचालित करता है। इसी दौरान पुलिस को योगेश धाकड़ के पास भी अवैध गांजा होने की सूचना मिली। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह कट्टा लेकर अंदर भागा और पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर से 6.280 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन