कोहरे और खराब मौसम का असर : जयपुर से चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द, गुवाहाटी फ्लाइट लगातार लेट

एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण उड़ान में देरी

कोहरे और खराब मौसम का असर : जयपुर से चंडीगढ़ फ्लाइट रद्द, गुवाहाटी फ्लाइट लगातार लेट

खराब मौसम और घने कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों पर असर लगातार जारी। सोमवार अलसुबह जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट प्रतिदिन सुबह 5:50 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है, लेकिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रात से घना कोहरा छाए रहने के कारण उड़ान संचालन संभव नहीं हो सका।

जयपुर। खराब मौसम और घने कोहरे के कारण जयपुर एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों पर असर लगातार जारी है। सोमवार अलसुबह जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट प्रतिदिन सुबह 5:50 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है, लेकिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रात से घना कोहरा छाए रहने के कारण उड़ान संचालन संभव नहीं हो सका। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को दूसरी उपलब्ध फ्लाइट्स में यात्रा करने का विकल्प दिया जा रहा है।

वहीं इंडिगो की जयपुर से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट भी पिछले पांच दिनों से लगातार देरी से संचालित हो रही है। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 6:40 बजे जयपुर से रवाना होती है, लेकिन गुवाहाटी एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण उड़ान में देरी हो रही है। सोमवार को यह फ्लाइट सुबह करीब 8:10 बजे तक रवाना होने की संभावना जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
गुवाहाटी में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 42 उम्मीदवारों वाली पहली सूची को “वंशवाद की राजनीति”। भाजपा...
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज