ग्रीष्मकाल में जल संकट : PHED के वॉर रूम में अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, जल समस्याओं के त्वरित होगें समाधान

तय समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित

ग्रीष्मकाल में जल संकट : PHED के वॉर रूम में अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, जल समस्याओं के त्वरित होगें समाधान

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित जल संकट को देखते हुए विशेष तैयारी शुरू। विभाग द्वारा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, फीडबैक सिस्टम और DOIT कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों की वॉर रूम ड्यूटी निर्धारित।

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित जल संकट को देखते हुए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल (181), फीडबैक सिस्टम और DOIT कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों की वॉर रूम ड्यूटी निर्धारित की गई है। कार्यालय आदेश के अनुसार, विभागीय मुख्यालय स्थित वॉर रूम में अधिकारी निर्धारित तिथियों पर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान वे प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे तथा की गई कार्यवाही की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे। विभाग ने मुख्य अभियंताओं सहित अन्य अधिकारियों की क्रमवार ड्यूटी तय की है, ताकि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी न हो। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, अन्यथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। PHED ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पहल से प्रदेशभर में जल समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन